गैस आपूर्ति तीन हफ्ते में सामान्य हो सकेगी
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम से नोएडा के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। गैस एजेंसियों ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने के बाद एलपीजी की आपूर्ति अगले तीन हफ्तों में सामान्य हो जाएगी। इससे स्थानीय बाजार और अन्य कारोबार भी सामान्य स्थिति में लौट सकेंगे।

नोएडा, उदय सिंह। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम होने से शहर के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। गैस एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने के बाद जिले में एलपीजी की आपूर्ति अगले तीन हफ्तों में सामान्य हो सकेगी। इसके साथ ही जिले में चल रहे अन्य कारोबार भी सामान्य स्थिति में आ सकेंगे। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम होने से अब स्थानीय बाजारों और आपूर्ति व्यवस्थाओं पर भी नजर आने लगेगा। खासतौर पर गैस और ईंधन की उपलब्धता को लेकर भी जल्द लोग राहत मिलने की आस लगा रहे है। जानकारों का कहना है कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति तीन सप्लाह में सामान्य हो सकती है।खाड़ी
देशों में महीने भर से अधिक समय से चला आ रहा युद्ध का असर स्थानीय स्तर पर पड़ रहा था। इसके चलते गैस की किल्लत के साथ बाजारों में खाद्य सामग्री से लेकर अन्य उत्पादों में गहरा असर पड़ रहा था। अब देशों के बीच युद्ध विराम का ऐलान हुआ है। इससे आम लोगों, कारोबारियों और श्रमिकों में राहत की उम्मीद जगी है। एलपीजी गैस एजेंसी के प्रबंधन के अनुसार युद्ध विराम लागू होने के बाद दो से तीन सप्ताह के अंदर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह युद्धविराम तय समय तक कायम रहता है, तो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है। इसका सीधा लाभ स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिलेगा। युद्ध विराम की घोषणा के बाद जिले में इसका असर देखने को मिला। गैस एजेंसियों पर जहां पहले लंबी कतारें देखी जा रही थीं, वहीं अब भीड़ में कमी आई है। उपभोक्ताओं के बीच यह भरोसा बढ़ा है कि आने वाले दिनों में गैस की उपलब्धता बेहतर होगी, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को आसानी से गैस की आपूर्ति कर सकेंगे।बंद हुए कारोबार फिर से खुल सकेंगेउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुच्छल का कहना है अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस सहित ईंधन आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसका व्यापार पर असर पड़ा। जिले में 20 फीसदी तक रेहड़ी-पटरी अस्थायी तौर पर बंद हो गए। गैस की आपूर्ति सामान्य होने से यह सब खुल जाएंगे। वहीं, होटल, ढाबों सहित रेस्तरां पर खाद्य सामग्री की कीमतों के बढ़े दामों में भी कमी आएगी। इससे आम लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


