CCTV Cameras Installed for Enhanced Security at Greater Noida Sports Complex ग्रेनो के मलकपुर खेल परिसर में कैमरे लगाने का काम शुरू , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsCCTV Cameras Installed for Enhanced Security at Greater Noida Sports Complex

ग्रेनो के मलकपुर खेल परिसर में कैमरे लगाने का काम शुरू

सभी खेलों के गेट के साथ मुख्य गेट पर कैमरे लगाए जाएंगे परिसर

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 11 Sep 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
ग्रेनो के मलकपुर खेल परिसर में कैमरे लगाने का काम शुरू

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इन कैमरों की मदद से खेल परिसर व उसके आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। परिसर में मौजूद सभी खेलों के गेट के साथ मुख्य गेट पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। मलकपुर खेल परिसर में कबड्डी, जूडो, नेटबॉल, बॉक्सिंग आदि खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इसकी देखरेख जिला खेल विभाग द्वारा की जाती है। जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए शासन द्वारा यहां खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण भी किया जाएगा। इस खेल परिसर में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की स्पर्धाएं होती रहती हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि प्रथम चरण में छह कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। खेल परिसर में मौजूद सभी खेलों के गेट के साथ मुख्य गेट पर कैमरे लगाए जाएंगे। जरूरत के मुताबिक भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। खेल अधिकारी ने बताया कि यहां आने वाले सभी आगंतुकों के बारे में रजिस्टर में जानकारी दर्ज की जाएगी। खेल परिसर मे छोटे बच्चों और महिला खिलाड़ियों की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।