गणित के सवालों में उलझे छात्र, केंद्रों के बाहर दिखी मायूसी

Mar 09, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

-शिक्षकों ने परीक्षा को आसान बताया नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की

गणित के सवालों में उलझे छात्र, केंद्रों के बाहर दिखी मायूसी

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा सोमवार को आयोजित हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकल रहे कई छात्र सवालों को लेकर चर्चा करते नजर आए। कुछ छात्रों ने पेपर को सामान्य बताया, लेकिन केस स्टडी से जुड़े सवालों में उलझने की बात भी कही। इस वजह से कई छात्र परीक्षा केंद्रों के बाहर मायूस दिखाई दिए। सेक्टर-27 स्थित केंब्रिज स्कूल के बाहर छात्रों के चेहरों पर परीक्षा को लेकर मायूसी देखने को मिली। कई छात्रों का कहना था कि एमसीक्यू और अधिकांश प्रश्न ठीक थे, लेकिन केस स्टडी वाले सवालों ने थोड़ी परेशानी खड़ी कर दी।

छात्र गणेश शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार था, अनुभाग ए आसान रहा, लेकिन अनुभाग सी और डी में कैलकुलस के प्रश्नों में काफी परेशानी हुई। छात्र अदित्य ने कही कि बहुविकल्पीय प्रश्न आसान थे, लेकिन केस स्टडी से जुड़े प्रश्नों में दिक्कत आई। उन्होंने बताया कि एक-दो प्रश्नों में छात्र थोड़े उलझे, लेकिन पेपर का स्तर पिछले वर्ष के समान ही रहा। गणित शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य रहा। बहुविकल्पीय प्रश्न आसान थे, हालांकि कुछ छात्रों को केस स्टडी से जुड़े प्रश्नों में दिक्कत आई। उन्होंने बताया कि एक-दो प्रश्नों में छात्र थोड़े उलझे, लेकिन पेपर का स्तर पिछले वर्ष के समान ही रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।