शुभकामना बिल्डर के खिलाफ चार्जशीट दायर
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ग्रेटर नोएडा के शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआई की तरफ से बिल्डर के खिलाफ यह दूसरी चार्जशीट है। चार्जशीट में कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा के चाई-5 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-12 में हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर कंपनी के निदेशक पीयूष तिवारी के साथ निदेशक मंडल में शामिल लोगों ने खरीदारों से करोड़ों रुपये लेने के बाद भी घर नहीं दिया। सीबीआई की जांच के बाद दाखिल चार्जशीट के अनुसार इस बिल्डर कंपनी ने कथित तौर पर खरीदारों और निवेशकों को लुभाने के लिए साजिश रची। इसके तहत उन्होंने आवासीय इकाइयों से जुड़े झूठे वादे, गुमराह करने वाले बयान और फर्जी आश्वासन दिए। आरोप है कि कंपनी ने घर खरीदारों से बड़ी रकम वसूली, जिससे निवेशकों और ग्राहकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। सीबीआई ने चार्जशीट में शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पीयूष तिवारी के साथ निजी बैंक के अज्ञात अधिकारियों को भी इसके लिए दोषी माना है। सबवेंशन स्कीम फर्जीवाड़े में सीबीआई नोएडा की 10 परियोजनाओं की जांच कर रही है。
50 मामलों की जांच चल रही
सीबीआई फिलहाल देशभर में बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दर्ज 50 मामलों की जांच कर रही है। यह जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। मामलों में घर खरीदारों से धोखाधड़ी और फंड डायवर्जन के आरोप हैं।
पूर्व में दाखिल आरोपपत्र
- रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
- ड्रीम प्रोकॉन प्राइवेट लिमिटेड
- जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड
- एवीजे डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
- सीएचडी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
- शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड
- स्किवल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड
- लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
- मंजु जे होम्स इंडिया लिमिटेड
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


