ट्विशा के माता-पिता को न्याय की उम्मीद जगी
गौरव भारद्वाज। गुरुवार को नोएडा स्थित घर पहुंचे पिता ने कोर्ट और मीडिया का किया धन्यवाद

नोएडा, संवाददाता। सीबीआई की टीम ने गुरुवार को ट्विशा शर्मा की सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ट्विशा का पति समर्थ भी कई दिनों की फरारी के बाद गिरफ्तार हो चुका है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से ट्विशा के माता-पिता को न्याय को उम्मीद है।
ट्विशा के माता-पिता की प्रतिक्रिया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अपने घर गुरुवार को पहुंचे नवनिधि शर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई में मीडिया ने बहुत साथ दिया, जिसकी वजह से बेटी को न्याय मिल रहा है। कोर्ट का आभार, जिसकी वजह से हम न्यायिक प्रक्रिया में एक कदम आगे बढ़े। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होना एक लैंडमार्क डिसीजन था। उन्होंने कहा कि ट्विशा का जैसा नाम था उषा की किरण को लाने वाला वैसे ही सिस्टम में जहां अंधकार है वहां उजाला हो रहा है और यह पहला कदम है। हम चाहते हैं कि ट्विशा को न्याय मिले और सच्चाई देश और दुनिया के सामने आए। हम ठीक से अपनी बेटी को खोने का गम भी नहीं मना पाए। हमारा यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी से उम्मीद
उन्होंने कहा कि गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी से उन्हें काफी उम्मीद जगी है। हमें पूरा यकीन है कि सीबीआई सच्चाई को बाहर लाएगी। जनता का कानून के प्रति भरोसा बढ़ेगा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। हमारी बेटी तो नहीं रही, लेकिन ट्विशा के मामले में जो न्याय आएगा, वह अन्य देश की बेटियों के लिए नजीर बनेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसा उदाहरण बने कि लोग इस तरह का काम करने से डरें। उनके अंदर भय हो कि अगर हम ऐसा करेंगे तो कानून हमें नहीं छोड़ेगा। सीबीआई हमें जब भी बुलाएगी, हम उसके सामने जाएंगे.
ट्विशा का मामला और पृष्ठभूमि
ससुराल में 12 मई मृत मिली थी।
33 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूलरूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने एमबीए किया था। दिल्ली में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन सेक्टर में काम कर चुकी थीं। मॉडलिंग से भी जुड़ी रहीं। मिस पुणे का खिताब जीत चुकी थीं। एक तेलुगु फिल्म में भी काम किया था। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई। समर्थ, पूर्व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। 12 मई 2026 को ट्विशा अपने ससुराल में मृत मिलीं। शुरुआत में मामला आत्महत्या माना गया, लेकिन फिर ट्विशा के परिवार ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और दबाव के गंभीर आरोप लगाए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


