घर के बाहर खड़ी कार के टायर चोरी
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ओमिक्रोन-1ए स्थित मकान के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ओमिक्रोन-1ए स्थित मकान के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करण सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। करण सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 मई की रात उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच देर रात को बदमाशों ने कार के चारों टायर चोरी कर लिए। पीड़ित को सुबह के समय कार से टायर चोरी होने के बारे में पता चला।
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


