
बैंक्वेट हॉल की वैलेट पार्किंग से कर्मचारियों ने कार चुराई, चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल की वैलेट पार्किंग से कार चोरी हो गई। कार चोरी करने वाले पार्किंग के ठेकेदार के चार कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं। चोरी की गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों ने जानबूझकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था और वे कार को बेचने की योजना बना रहे थे।
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के एक बैंक्वेट हॉल की वैलेट पार्किंग से कार चोरी हो गई। कार चोरी करने वाले पार्किंग के ठेकेदार के कर्मचारी निकले। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी नीलम कटोच रविवार की शाम विप्रो गोल चक्कर के समीप स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। कर्मचारियों ने वैलेट पार्किंग के लिए उनसे कार की चाबी ली और टोकन दे दिया। शादी समारोह के बाद महिला बाहर निकली और कर्मचारियों को टोकन देकर कार लाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने उनकी कार पार्किंग में नहीं खड़ी की।
महिला ने पार्किंग में अपनी कार देखी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के काफी प्रयास के बाद पता चला कि पार्किंग के ठेकेदार के कर्मचारियों ने कार चुराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने कार बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नवनीत गोयल, इरफान, रवि और नरेश निवासी दादरी के रूप में हुई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने जानबूझकर कार चोरी की घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी कार को बेचने की फिराक में थे। पुलिस इनके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




