Hindi NewsNcr NewsNoida NewsCar Accident in Greater Noida Three Injured Including Two Women Driver Detained
सोसाइटी में बेकाबू कार ने तीन लोगों को कुचला

सोसाइटी में बेकाबू कार ने तीन लोगों को कुचला

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक ईको विलेज-2 सोसाइटी में एक बेकाबू कार ने दो महिलाओं समेत तीन कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। सभी घायल कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद कर्मचारियों ने रैंप पर सुरक्षा उपायों की मांग की।

Nov 21, 2025 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज-2 सोसाइटी में शुक्रवार की सुबह बेकाबू कार ने दो महिलाओं समेत तीन को कुचल दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में घायल तीनों लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी निवासी राहुल सुबह करीब आठ बजे अपनी कार पार्किंग में ले जा रहे थे। रैंप पर नीचे उतारते समय कार अनियंत्रित हो गई। कार चालक ने तीन कर्मचारियों को टक्कर मार दी। राहगीर सोसाइटी परिसर की सड़क पर पड़ी बेहोश महिला और व्यक्ति को बचाने के प्रयास में जुट गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक राहुल को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार की टक्कर से महिलाओं के शरीर से कई जगह से खून बहने लगा और शरीर में कई जगह अंदरुनी चोटें आईं। हादसे में घायल कर्मचारी मनीराम, राजू और मोनिका देवी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे में घायल हुए तीनों कर्मचारी हाउसकीपिंग का काम करते हैं कर्मचारियों ने विरोध जताया सोसाइटी में घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। कर्मचारियों ने घटना को लेकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि लोग रैंप पर तेज रफ्तार में कार निकालते हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है। लोगों ने हादसों को रोकने के लिए रैंप पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और स्पीड कंट्रोल लगाने की मांग की। दूसरी कार को टक्कर मारकर भागने की चर्चा सोसाइटी के कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी कार चालक कहीं से लौट रहा था। उसने पर्थला के पास दूसरी कार को टक्कर मार दी थी। दूसरा कार चालक पीछा कर रहा था। इसके चलते वह तेज रफ्तार में ईको विलेज-2 सोसाइटी के गेट नंबर-2 से अंदर पहुंचा था। पार्किंग में कार ले जाने की जल्दबाजी में उसने हाउसकीपिंग स्टाफ को चपेट में ले लिया।