लोहे के जाल से टकराई कार, बड़ा हादसा टला
ग्रेटर नोएडा,ब्रिजेश कुमार। सेक्टर डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन के सामने एक मॉल के बाहरी हिस्से

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन के सामने एक मॉल के बाहरी हिस्से में डीजी सेट के लिए लगाए गए लोहे का जाल बुधवार को कार में फंस गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। कार चालक ने मॉल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित विशाल चौधरी ने बताया कि मॉल की बिल्डिंग में उनका स्टूडियो है। वह बुधवार को अपनी कार लेकर बेसमेंट की पार्किंग से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान डीजी सेट लगाने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि काम के दौरान एक लोहे का जाल कार के पहिये, जबकि दूसरा हिस्सा आगे के बंपर में जा धंसा।
हादसे में कार का एक टायर भी फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि, चालक ने किसी तरह कार पर नियंत्रण पा लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने मॉल प्रबंधन से शिकायत की तो जिम्मेदारी स्वीकार करने की बजाय मैनेजर ने उल्टा उन्हीं की गलती बतानी शुरू कर दी। इससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। विशाल चौधरी ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


