Noida News: भाजपा नेता समेत छह लोग लिफ्ट में फंसे
Noida News: नोएडा के सेक्टर-51 में गुरुवार को व्यापारी कल्याण दिवस के दौरान भाजपा के नेताओं समेत छह लोग लिफ्ट में फंस गए। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट करीब 20 मिनट तक ठप रही। इस घटना से कार्यक्रम की शुरुआत में देरी हुई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है।

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-51 में गुरुवार को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता समेत छह लोग लिफ्ट में फंस गए। बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने के चलते करीब 20 मिनट तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान उनको परेशानी उठानी पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों समेत कुछ लोगों के लिए फर्स्ट फ्लोर पर कुछ देर ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद सभी अतिथि और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लिफ्ट के माध्यम से नीचे आ रहे थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे मैरिज होम की बिजली जाने के चलते लिफ्ट भी बंद हो गई, जिससे भाजपा के नेता समेत छह लोग लिफ्ट में फंस गए।
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं, जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और पूर्व विधायक विमला बाथम समेत तमाम लोग मौजूद रहे। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि बिजली जाने की वजह से कुछ समय के लिए लिफ्ट बंद हो गई थी।


