ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडानोएडा से बरेली के लिए बस शुरू

नोएडा से बरेली के लिए बस शुरू

नोएडा। नोएडा डिपो से बरेली के लिए बस शुरू की गई है। बस सुबह डिपो

नोएडा से बरेली के लिए बस शुरू
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 22 Feb 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। नोएडा डिपो से बरेली के लिए बस शुरू की गई है। बस सुबह डिपो से चलती है।

नोएडा डिपो में 215 बसें हैं। सभी बसें साधारण और सीएनजी से चलती हैं। लॉकडाउन से पहले बरेली डिपो की बस नोएडा के लिए शुरू की गई थी। बाद में बस सेवा को बंद कर दिया गया था।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाकिम सिंह ने बताया कि बरेली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बस सुबह 6.30 बजे डिपो से चलती है और छह घंटे का सफर तय करके बरेली पहुंचती है। उन्होंने कहा कि बस के लौटने का समय यात्रियों की संख्या पर निर्भर है। जिस समय अधिक यात्री मिल जाते हैं, वहां से बस चला दी जाती है।

उन्होंने बताया कि अभी इस रूट पर एक बस चलाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो बसें बढ़ा दी जाएंगी। इसके अलावा कुछ और नए रूट पर बस चलाने की तैयारी है। लोग भी यदि किसी रूट पर बस चलाने का सुझाव देंगे तो उस पर विचार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें