Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBuilder Faces Legal Action Over Dangerous Open Pit in Rabupura
बिल्डर ने सड़क किनारे गड्ढा खुला छोड़ा, दो के खिलाफ केस

बिल्डर ने सड़क किनारे गड्ढा खुला छोड़ा, दो के खिलाफ केस

संक्षेप:

रबूपुरा में एक बिल्डर ने बेसमेंट बनाने के लिए सड़क के पास गहरा गड्ढा खोद रखा है, जो लंबे समय से खुला है और बारिश का पानी भर गया है। पुलिस ने बिल्डर के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण मानव जीवन को खतरा है।

Jan 30, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

रबूपुरा, संवाददाता। बिल्डर ने बेसमेंट बनाने के लिए सड़क के पास गहरा गड्ढा खोदकर उसे लंबे समय से खुला छोड़ रखा है। गड्ढे में बारिश का पानी भरने से दुर्घटना की आशंका के कारण पुलिस ने बिल्डर कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। रबूपुरा थाने के उपनिरीक्षक आशीष यादव ने गुरुवार रात को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। उपनिरीक्षक के अनुसार यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-22 डी में ‘स्टार सिटी’ बिल्डर की परियोजना में सड़क के पास गड्ढा मिला। बेसमेंट बनाने के लिए खोदा गया यह गड्ढा कई महीने से पानी से भरा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसमें बारिश के पानी के साथ कूड़ा-करकट भी जमा था। इस कारण पानी से दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय किसानों ने भी इस बारे में शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार गड्ढे के चारों ओर किसी प्रकार की बाड़, संकेतक या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। सड़क के समीप इस तरह खुले और जलमग्न गड्ढे को लंबे समय तक छोड़ना मानव जीवन के लिए खतरा है और इससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका है। जांच में सामने आया है कि यह लापरवाही बिल्डर के महाप्रबंधक पुष्कर और परियोजना प्रमुख प्रीतम सिंह की ओर से की गई। पुलिस के अनुसार दोनों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।