सगे भाई पर हमला करने का आरोप

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

दादरी के फूलपुर गांव में एक युवक ने अपने भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां और चाचा भी हमले में जख्मी हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना 5 जून की रात को हुई थी।

सगे भाई पर हमला करने का आरोप

दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है पीड़ित का आरोप है कि बीच बचाव में आई मां और चाचा पर भी आरोपी ने हमला किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूलपुर गांव के रहने वाले कप्तान ने अपने सगे भाई शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि 5 जून की रात को करीब 9:30 बजे आरोपी भाई उसके घर आया और नल ठीक कराने के लिए कहने लगा।

इसके बाद उसने गाली गलौज और बदसूलकी की। आरोपी ने धारदार हथियार से कप्तान पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आई मां और चाचा को भी जख्मी कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।