Noida News: भाजपा की मासिक बैठक में एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति
Noida News: नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, स्नातक एवं शिक्षक चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। विधायक तेजपाल नागर ने सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की।

Noida News: नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिह नागर और जिले की प्रभारी कांता कर्दम के जिला कार्यालय पर पहुंचनें पर उनका स्वागत किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा स्नातक एवं शिक्षक चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की मुख्य बातें
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन से होती है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भी चर्चा करण रणनीति बनायी गई। जिला प्रभारी कांता कर्दम ने आपसी समन्वय एवं निरंतर जनसंपर्क पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है और कार्यकर्ता सभी अभियानों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं। विधायक दादरी तेजपाल नागर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क को प्राथमिकता देने की अपील की।
बैठक में शामिल लोग
बैठक में प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर , क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार , एमएलसी एवं स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, एमएलसी शिक्षक प्रतिनिधि अविनाश शर्मा, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, राजे कसाना, अरुण प्रधान,दिनेश भाटी आदि शामिल रहे।


