महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली
ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्षी दलों का समर्थन री शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्षी दलों का समर्थन

ग्रेटर नोएडा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्षी दलों का समर्थन न मिलने के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को बादलपुर मंडल के छपरौला गांव में महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की प्रवक्ता महामेधा नागर शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का उत्पीड़न किया और आगे नहीं आने दिया। भाजपा की सरकार 33 फीसदी महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से लाना चाहती है, परंतु कांग्रेस, सपा और अन्य दलों ने इनका विरोध किया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर ने कहा पूर्व की सरकारों ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा कार्यकर्ता इस अपमान को नहीं सहेगा।
नारी का अपमान राष्ट्र का अपमान है।पदयात्रा में सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, श्यामेंद्र नागर, राजनागर, राकेश शर्मा, सचिन नागर, विजयपाल मुकदम, जयकांत तिवारी, मोनू कश्यप ,नवीन चौधरी, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


