
तिरंगा यात्रा के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया
ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को हर घर तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक तेजपाल नागर ने दादरी नगर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए कहा कि यह पहल देशभक्ति की भावना को जागृत...
ग्रेटर नोएडा। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पांच मंडलों में हर घर तिरंगा यात्रा निकालने के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। घरों पर तिरंगा फहराकर देश के सम्मान और गर्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक तेजपाल नागर ने दादरी नगर में शहीद स्मारक स्थल से राव उमराव की प्रतिमा तक स्वछता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान चला रही है। इसके आयोजन से जन- जन में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। देश की एकता को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा।

इसके जरिए जन-जन में देशभक्ति की भावना जगाने का संकल्प है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


