भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आज से शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

भाजपा ने 2027 के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। बूथ को मजबूत करने के लिए संगठन के पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग शुरू कर रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में 175 पदाधिकारी शामिल होंगे। नोएडा महानगर में भी बूथों की संख्या बढ़ी है और प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा।

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आज से शुरू

नोएडा, विशेष संवाददाता। भाजपा ने 2027 के चुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी सबसे पहले बूथ को मजबूत करने में जुटे गए हैं। बूथ कमेटियों की समीक्षा के बाद अब जिलों में प्रशिक्षण वर्ग शुरू कर दिए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर का प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से शुरू होगा। हर माह बूथ से लेकर जिला स्तर तक बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन पूर्व लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय से निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह चुनावी तैयारी में जुट जाएं और एक-एक बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए।

गौतमबुद्ध नगर का प्रशिक्षण वर्ग

गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर जिले में बूथो की संख्या 1118 से बढ़कर 1213 हो गई है। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर कमेटी का गठन किया जा चुका है। इसके अलावा शक्ति केंद्र और मंडल पर भी कमेटी अपना काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार से जिले का प्रशिक्षण वर्ग ग्रेटर नोएडा के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय नेता डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी करेंगे। जबकि रविवार को समापन क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया करेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में 175 पदाधिकारी शामिल होंगे।

नोएडा महानगर का प्रशिक्षण वर्ग

नोएडा महानगर का 23 और 24 मई को

नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि महानगर में पहले बूथों की संख्या 752 थी जो अब बढ़कर 811 हो चुकी है। उन्होंने भी हर बूथ पर कमेटी का गठन कर दिया गया है। शक्ति केंद्र 158 और मंडल आठ हैं। इनमें सभी में कमेटी का गठन हो चुका है। उनका प्रशिक्षण वर्ग 23 और 24 मई को आयोजित होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और शीघ्र ही उनका कार्यक्रम जारी हो जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में 175 पदाधिकारी शामिल रहेंगे और 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बूथ स्तर से चुनावी तैयारी शुरू कर दी हैं और उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी जीत यहीं से दर्ज कराएगी।

सामान्य प्रश्न

गौतमबुद्ध नगर का प्रशिक्षण वर्ग कब शुरू होगा?
गौतमबुद्ध नगर का प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।