पार्टी की उपलब्धि बताने के लिए अभियान चलाया जाएगा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में भाजपा ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर एक अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। 5 जून से 21 जून तक चलने वाले इस अभियान में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और जन कल्याण शिविर शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करना है।

पार्टी की उपलब्धि बताने के लिए अभियान चलाया जाएगा

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभियान चलाया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक कर रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि 10 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। अभियान के तहत 5 जून को जिले के सभी मंडलों में एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प के साथ पौधरोपण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 14 से 16 जून तक सभी ब्लॉकों पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पौधरोपण ,स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा के माध्यम से विकास स्थलों और उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का भ्रमण जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी करेंगे। बैठक में दादरी नगर पंचायत अध्यक्ष गीता पंडित, सुभाष भाटी, देवा भाटी, धर्मेंद्र कोरी, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।