बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Feb 13, 2026 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के बेटे हरिओम ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना 7 सितंबर 2025 को हुई थी और 8 सितंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब इस मामले में मृतक व्यक्ति के बेटे ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदायूं के रहने वाले हरिओम ने मुकदमा दर्ज करवाया है। हरिओम के मुताबिक उनके पिता लालता प्रसाद साइट-5 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनके पिता सात सितंबर 2025 को कंपनी से ड्यूटी कर साइकिल पर सवार होकर कासना स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर लालता प्रसाद को कासना स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आठ सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हरिओम ने इस मामले में घटना के चार महीने बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।