ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाभाकियू ने जेवर टोल प्लाजा पर कब्जा किया

भाकियू ने जेवर टोल प्लाजा पर कब्जा किया

मुख्यमंत्री के नाम सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग

भाकियू ने जेवर टोल प्लाजा पर कब्जा किया
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 25 Jun 2018 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की मांगों को लेकर जेवर टोल प्लाजा पर पंचायत का आयोजन किया। समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित किसानों ने जेवर टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए टोल फ्री करवा दिया। अधिकारियों और पुलिस ने किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे। जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों के पंचायत में न पहुंचने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने 11:50 बजे टोल प्लाजा पर कब्जा जमाते हुए नोएडा से आगरा जाने वाले वाहनों को टोल फ्री करा दिया। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंक-झोंक भी हुई। टोल फ्री होते ही हरकत में आये टोल प्लाजा इंचार्ज संतोष पंवार व मैनेजर जेके शर्मा को किसानों से वार्ता के लिए आमंत्रित किया। 12 बजे किसानों ने टोल प्लाजा को कब्जा मुक्त कर दिया। इस बीच 10 मिनट तक यातायात टोल फ्री रहा। जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने जेवर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह भाटी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर राजमल चौधरी, विनय तालान, पिन्टू त्यागी, विपिन शर्मा, राजेश उपाध्याय, रामकुमार शर्मा, दीपक चौधरी, संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा व हरेन्द्र चौधरी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें