बीबीए के छात्र ने कार से तीन छात्र और दो छात्राओं को टक्कर मारी, एक छात्र के पैर में फैक्चर हुआ

Apr 07, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में एक बीबीए छात्र ने दो छात्राओं और दो छात्रों को कार से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो छात्रों को छुट्टी मिल गई। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

बीबीए के छात्र ने कार से तीन छात्र और दो छात्राओं को टक्कर मारी, एक छात्र के पैर में फैक्चर हुआ

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम कार चला रहे बीबीए के छात्र ने दो छात्राओं और दो छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल छात्र और छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्रों को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम नॉलेज पार्क के कॉलेज से छुट्टी होने के बाद बीबीए का छात्र कार लेकर निकला था। जब वह जीएल बजाज कॉलेज के समीप पहुंचा तो उसकी तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मार दी।

इसके बाद आगे चल रही दो छात्राओं को टक्कर मारी और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। घायल होने वाले पांच छात्रों में से दो छात्राओं और एक छात्र शारदा विश्वविद्यायल में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि दो अन्य छात्र जीएल बजाज कॉलेज में पढ़ रहे हैं। हादसे में शारदा विश्वविद्यालय के एक छात्र अंकित राज के पैर में कई जगह फैक्चर हुआ। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।