Noida News: भूगर्भ जल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी । बादलपुर गांव में उम्मीद संस्था की ओर से भूगर्भ जल विभाग के सहयोग

Noida News: ग्रेटर नोएडा। बादलपुर गांव में उम्मीद संस्था की ओर से भूगर्भ जल विभाग के सहयोग से जल की बूंद-बूंद बचाओ विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूगर्भ जल विभाग की सृष्टि जायसवाल ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है, इसलिए उसका सदुपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर तथा महासचिव जागेश कुमार ने कहा कि “कैच द रेन” अभियान के तहत वर्षा जल को भूमि में रिचार्ज कर ही भविष्य के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। महेंद्र प्रधान एवं मास्टर ब्रह्म सिंह ने कहा कि जल संरक्षण ही जल संकट का सबसे प्रभावी समाधान है, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
इस अवसर पर महेंद्र प्रधान, मास्टर ब्रह्म सिंह, मास्टर बालचंद नागर, देसराज प्रधान, महाराज सिंह, जागेश कुमार, कपिल प्रधान, अरुण नागर, मास्टर भगत सिंह, राधे सिंह, वेदपाल जी एवं गजराज जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


