Hindi NewsNcr NewsNoida NewsAthletics and Kabaddi Selection Trials Begin in Greater Noida
एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया

एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया

संक्षेप: 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Tue, 11 Nov 2025 10:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश स्तर पर होने वाली एथलेटिक्स एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को मलकपुर खेल परिसर में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी के लिए हुए ट्रायल में छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं एथलेटिक्स में नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रभारी खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। मंगलवार को हुए ट्रायल में सचिन, प्रशांत नागर, अंकुर, यथार्थ, आयुष गौड़ तथा कार्तिक शर्मा का चयन किया गय।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चयनित खिलाड़ी 12 नवंबर को मेरठ में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। वहां चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज चिटहेरा दादरी में किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 13 एवं 14 नवंबर को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर हुए ट्रायल में जूनियर बालक वर्ग में पीयूष यादव (100 मीटर), देव (200 एवं 400 मीटर), अमन कुमार (800 मीटर), मुलकानंद शर्मा (400 मीटर स्टेपलचेस एवं ट्रिपल जंप), हीरा (400 मीटर स्टेपलचेस, मिडल रिले), तानिश (हाई जंप), अंकुश (गोल फेंक) तथा पारस (भाला फेंक) व बालिका वर्ग गोला फेंक में सना फिजा का चयन किया गया है।