प्रवेश परीक्षा में 88 प्रतिशत छात्र शामिल रहे

Mar 08, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हो गई। परीक्षा में करीब 88

प्रवेश परीक्षा में 88 प्रतिशत छात्र शामिल रहे

ग्रेटर नोएडा। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हो गई। परीक्षा में करीब 88 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालयों में पात्र बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। मेरठ मंडल के अंतर्गत बुलन्दशहर के ग्राम कौन्दू में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए मंडलीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। श्रमिकों के बच्चों द्वारा कुल 253 आवेदन प्राप्त हुए थे। परीक्षा के लिए राजकीय बालिका विद्यालय, होशियारपुर, सेक्टर-51 नोएडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां 222 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इस प्रकार परीक्षा में कुल 88 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।