घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर बारातियों से मारपीट और पथराव

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव में बुधवार की रात विशेष समुदाय के

घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर बारातियों से मारपीट और पथराव

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव में बुधवार की रात विशेष समुदाय के लोगों पर बारातियों के साथ मारपीट, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक जलपुरा गांव में बुधवार को कोंडली से बारात आई थी। इस बारात में सूरजपुर के रहने वाले योगेंद्र अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। वह अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके चले गए।

जब वह वापस लौटे तो जलपुरा गांव के एक विशेष समुदाय के लोगों ने घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद इन लोगों ने बारातियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। छत से पथराव किया। सड़क किनारे खड़ी बारातियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जमकर बवाल मचाया।योगेंद्र ने बताया कि उनके बेटे के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जिन गाड़ियों में भगवान की तस्वीर थी, सिर्फ उन्हीं को निशाना बनाया। आरोपियों पर लूटपाट करने का भी आरोप है। किसी तरह बारातियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित दीपक ने इस मामले में यासीन, युसूफ, वकील, आरिफ, नदीम, आलम, जुनैद, माजिद, सद्दाम, फिरोज, कालू शोएब समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया।-कोट--गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-आरके गौतम, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।