ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाऐरी सिल्क चर्म रोगों से दिलाती है छुटकारा

ऐरी सिल्क चर्म रोगों से दिलाती है छुटकारा

हस्तशिल्प मेले में आए उत्पादों की अपनी अलग पहचान है। असम के ऐरी सिल्क से बने कपड़े चर्म रोगों से राहत दिलाते हैं। यही नहीं ये कपड़े 60 सालों तक चलते हैं। हालांकि अन्य सिल्क से इनकी कीमत अधिक होती है।...

ऐरी सिल्क चर्म रोगों से दिलाती है छुटकारा
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSat, 24 Feb 2018 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

हस्तशिल्प मेले में आए उत्पादों की अपनी अलग पहचान है। असम के ऐरी सिल्क से बने कपड़े चर्म रोगों से राहत दिलाते हैं। यही नहीं ये कपड़े 60 सालों तक चलते हैं। हालांकि अन्य सिल्क से इनकी कीमत अधिक होती है। इसका बड़ा कारण यह है कि यह हाथों से बनाए जाते हैं।

पूर्वोत्तर के पवेलियन में स्टाल लगाने वाली अंशुमयी ब्रह्मा ने बताया कि एरी सिल्क की खासियत सबसे अलग है। यह गर्मी में ठंडक और सर्दी में गर्मी देता है। सबसे खास बात यह है कि चर्म रोगों में यह लाभदायक होता है। इसका निर्यात इटली, जापान, भूटान, आस्टे्रलिया आदि देशों में होता है। एक स्टोल 3600 रुपये का आता है। डिजाइन के हिसाब से दाम बढ़ जाते हैं। इसके अलावा मूंगा सिल्क भी खास है। यह सिल्क केवल असम में मिलता है। यह भी काफी महंगा होता है। अंशुमयी ने बताया कि कलस्टर बनाकर लोगों को रोजगार देते हैं। एक किलो धागे का 2 हजार रुपये तक देते हैं।

लकड़ी से बने उत्पाद भी हैं खास

मणिपुर पवेलियन में स्टाल लगाने वाली के बबिता ने बताया कि पर्स, टोकरी, बैग आदि की मांग अधिक रहती है। विदेशों में भी मांग बढ़ रही है। 3 हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक के उत्पाद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कलस्टर बनाकर काम कराते हैं। मांग के हिसाब से हस्तशिल्पियों को आर्डर देते हैं। इससे लोगों को घरों में रोजगार मिल रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मणिपुर से दिल्ली सामान लाने में आती है। इससे कीमत बढ़ जाती है।

-----------

92 वर्षीय वायना मोदी पहुंचीं मेले में

ग्रेटर नोएडा। हस्तशिल्प में मेले में उम्रदराज खरीदार 92 वर्षीय वायना मोदी पहुंचीं। मुंबई और अमेरिका में वह व्यापार करती हैं। कुछ समय मुंबई और कुछ अमेरिका के लिब्रास्का में रहती हैं। उनका कहना है कि वह हर बार मेले में आती हैं। इतनी उम्र के बावजूद वह उत्पादों का चयन खुद करती हैं। व्हील चेयर पर आईं वायना ने बताया कि उनके पति पीलू मोदी थे। अब वह दुनिया में नहीं हैं। पीलू मोदी राजनेता थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें