Annual Cultural Event Srijan-2025 Promotes Social Responsibility in Greater Noida सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये स्नेह का संदेश दिया , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsAnnual Cultural Event Srijan-2025 Promotes Social Responsibility in Greater Noida

सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये स्नेह का संदेश दिया

ग्रेटर नोएडा में नेह नीड फाउंडेशन द्वारा 'सर्जन-2025' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा और सहयोग को बढ़ावा देना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदम सिंह ने बच्चों और समाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 13 Sep 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये स्नेह का संदेश दिया

ग्रेटर नोएडा। नेह नीड फाउंडेशन की ओर से शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय कॉलेज में वार्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “सर्जन-2025” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए समाज सेवा, सहयोग और स्नेह का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि बच्चों और समाज के बीच कर्तव्य का संबंध होना चाहिए। समाज का हर वंचित बच्चा शिक्षा और संस्कार से संपन्न होकर आगे बढ़े, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। डॉ. नितिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाती है। ऐसे प्रयास भारत को सशक्त भविष्य की ओर ले जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रो. हरीश भाटिया, अवधेश पांडेय, कुलदीप शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।