Noida News: ट्रांसफार्मर न बदला तो बिजलीघर घेरा
Noida News: रबूपुरा के ग्रामीणों ने 10 दिन पहले जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने के कारण उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। पचोकरा गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने विभाग में कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जेई महेश चंद ने भरोसा दिलाया कि ट्रांसफार्मर जल्द बदल दिया जाएगा।

Noida News: रबूपुरा। दस दिन पहले जल गए ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सोमवार को रबूपुरा उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। गांव पचोकरा निवासी कालू, दिनेश, सुशील, विजय आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले जल गया था, जिससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसे बदलवाने के लिए कई बार विभाग में शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर धरना दिया। जेई महेश चंद ने कहा कि ट्रांसफार्मर को बदलकर जल्द आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


