Hindi NewsNcr NewsNoida NewsAmity University Athletics Competition Women and Men Shine in Various Events
एमिटी में एथलेटिक्स के महिलाओं और पुरुषों के हुए मुकाबले

एमिटी में एथलेटिक्स के महिलाओं और पुरुषों के हुए मुकाबले

संक्षेप:

एमिटी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं और पुरुषों के एथलेटिक्स मुकाबले हुए। महिलाओं में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुषों...

Oct 27, 2025 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। एमिटी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता के क्रम में सोमवार को महिलाओं और पुरुषों के विभिन्न एथलेटिक्स के मुकाबले सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में हुए। महिलाओं के 100 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड सांइसेंस की टीम ने स्वर्ण पदक, एमिटी इंडियन मिलिट्री कॉलेज फॉर वूमेन ने रजत पदक और एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की टीम ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के 200 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड सांइसेस की टीम ने स्वर्ण पदक, एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने रजत पदक और एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन की टीम ने कांस्य पदक जीता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिलाओं के 400 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने स्वर्ण पदक, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा की टीम ने रजत पदक और एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन की टीम ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 100 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन की टीम ने स्वर्ण पदक, एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की टीम ने रजत पदक और एमिटी लॉ स्कूल की टीम ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 200 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक, एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने रजत पदक और एमिटी लॉ स्कूल नोएडा ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 400 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम ने स्वर्ण पदक, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ सोशियल स्टडीज की टीम ने रजत पदक और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड सांइसेंस की टीम ने कांस्य पदक जीता।