ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने की जांच होगी

Feb 19, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने मरीज के परिजनों से ऑपरेशन के लिए 32 हजार रुपये मांगे और फिर 20 हजार रुपये और मांगे। मरीज की हालत खराब होने के बावजूद ऑपरेशन नहीं किया गया। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है।

ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने की जांच होगी

जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगा मरीज के परिजनों ने 20 हजार रुपये मांगे नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 32 हजार रुपये लेने का डॉक्टरों पर आरोप लगा है। मरीज के परिजनों ने 20 हजार रुपये और मांगने के आरोप लगाए हैं, लेकिन यह राशि नहीं दी गई है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई है। परिजनों ने मामले की शिकायत जिला अस्पताल की सीएमएस, सीएमओ और जिलाधिकारी से भी की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रबंधक कासगंज निवासी इंद्रजीत कुमार सिंह ने बताया कि उनके ससुर गणेश सिंह 10 फरवरी को सीढ़ियों से गिर गए।

उसी दिन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट सत्यापित करने के बाद ऑपरेशन से संबंधित प्रक्रिया बताई गई। 17 फरवरी को ऑपरेशन करने की बात कही गई। इसी दिन डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए 32 हजार रुपये मांगे। मरीज की पत्नी पूनम देवी ने राशि जमा करा दी। इसके बाद मरीज को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया, लेकिन ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात कहकर ऑपरेशन नहीं किया गया। ऑपरेशन की अगली तिथि 18 फरवरी बताई गई। इंद्रजीत कुमार सिंह ने बताया कि पहली राशि देने के बाद एनेस्थिसिया (पीएसी) विभाग की ओर से 20 हजार रुपये मांगे गए। जब राशि देने से मना किया गया तो पीएसी की रिपोर्ट को फेल बताकर मरीज का ऑपरेशन करने से मना कर दिया गया। इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही गई। इतने दिन बीत जाने के बावजूद मरीज की स्थिति पहले जैसी है। अब ऑपरेशन करने से मना कर दिया गया। मरीज की हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। मरीज की शिकायत पर मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। डॉक्टरों से बातचीत के बाद यह पता चला है कि मरीज को हृदय से संबंधित बीमारी भी है। लिहाजा ऑपरेशन नहीं करने का यह भी एक कारण हो सकता है। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के सभी पहलू स्पष्ट होंगे। डॉ. अजय राणा, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।