
--अखलाक के भाई ने कहा, न्यायालय से न्याय की उम्मीद जगी
बिसाहड़ा कांड ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अखलाक हत्याकांड के मामले में सरकार की केस वापसी की
बिसाहड़ा कांड ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अखलाक हत्याकांड के मामले में सरकार की केस वापसी की अर्जी खारिज होने के बाद अखलाक के भाई जान मोहम्मद का बयान सामने आया है। जान मोहम्मद ने बुधवार को न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न्याय की उम्मीद जगी है। बिसाहड़ा में 28 सितंबर 2015 को हुए चर्चित अखलाक हत्याकांड मामले में प्रदेश सरकार ने केस वापसी को लेकर जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने अर्जी को आधारहीन मानते हुए मंगलवार को निरस्त कर दिया। इस मामले में अखलाक के भाई जान मोहम्मद ने कहा कि जब यह अर्जी दी गई तो हमें झटका लगा था।
हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि केस खत्म हो सकता है। सरकार की अर्जी निरस्त करने वाले न्यायाधीश के हम शुक्रगुजार हैं। हम मेहनत मजदूरी करने वाले लोग हैं। शुरुआत से हमारा न्यायपालिका पर विश्वास रहा है और एक बार फिर न्याय की उम्मीद जगी है। सरकार का नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास तो सबके विश्वास वाली बात को लेकर मुझको झटका लगा। सामाजिक सौहार्द बिगड़ने जैसी बात नहीं जान मोहम्मद ने कहा कि घटना वाले दिन सामाजिक सद्भाव खराब नहीं हुआ था तो अब इतने साल बाद कैसे खराब होगा। आरोपी पक्ष के लोग हमारे घर आते-जाते हैं और मैं अगर कह दूं तो गलत नहीं होगा कि दो आरोपी मुझसे मेरे घर मिलने के लिए आए हुए हैं। मैंने अपने वकील को भी नहीं बताया, वर्ना उनकी जमानत रद्द हो सकती थी। हम एक ही कस्बे में खरीदारी करने जाते हैं। बाजार में उनसे मुलाकात होती है और हम अच्छी तरह से बात करते हैं। ऐसे में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने जैसी कोई बात नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




