
नोएडा-ग्रेनो में दो दिनों से प्रदूषण कम हुआ
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण में कमी आई है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 256 और ग्रेटर नोएडा का 224 रहा। आने वाले दिनों में एक्यूआई 300 से कम रहने की संभावना है। हालाँकि, पीएम 2.5 का स्तर अभी भी पीएम 10 के स्तर से अधिक बना हुआ है।
नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो दिनों से प्रदूषण कम हुआ है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 256 और ग्रेटर नोएडा का 224 रहा। आने वाले दिनों में दोनों शहरों में एक्यूआई 300 से कम रहने की संभावना है। नोएडा का एक्यूआई बुधवार को मंगलवार के मुकाबले 29 अंक और ग्रेटर नोएडा का 28 अंक कम हुआ। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री में एक्यूआई 200 से कम रहा। इस महीने नोएडा में आठ दिन एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा की हवा पांच दिन इस श्रेणी में दर्ज की गई। पिछले चार दिनों से नोएडा के चार स्थानों में से तीन से ही एक्यूआई के आंकड़े मिल रहे हैं।
सेक्टर-1 में लगी वायु प्रदूषण मापक मशीन खराब है। चार दिनों से यह ठीक नहीं हो पाई है। यह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय के ऊपर लगी है। वायु प्रदूषण में कमी के बावजूद पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 के स्तर से अधिक बना हुआ है। सभी स्थानों पर पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 300 से अधिक दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई : दिसंबर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, 10, 256, 224, 9, 285, 252, 8, 330, 302, 7, 317, 290, 6, 344, 321,

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




