अस्पताल में भर्ती पूर्व क्रिकेटर से मिलने पहुंचे साथी खिलाड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान से मिलने के लिए उनके साथी खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी पहुंचे। शापूर गंभीर बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस से जूझ रहे हैं और यथार्थ अस्पताल में भर्ती हैं। साथियों ने उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई और जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।

अस्पताल में भर्ती पूर्व क्रिकेटर से मिलने पहुंचे साथी खिलाड़ी

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। गंभीर बीमारी से जूझ रहे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान से मिलने के लिए उनके हमवतन खिलाड़ी और स्टार स्पिनर राशिद खान, मोहम्मद नबी और अन्य साथी बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। शापूर जादरान का सेक्टर ओमेगा-एक स्थित यथार्थ अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दौरान राशिद खान और अन्य साथियों ने शापूर जादरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। राशिद खान और मोहम्मद नबी ने शापूर को मजबूत इरादों वाला क्रिकेटर बताया। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती शापूर जादरान लंबे समय से दुर्लभ बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच ) से जूझ रहे हैं।

उनकी हालत गंभीर होने के चलते काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।अफगानिस्तान क्रिकेट को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।