Noida News: बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
हिन्दुस्तान, नोएडा
Noida News: अक्षय अग्रवाल सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ढाबा संचालक सोनू कुमार और भोजवीर सिंह ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है

Noida News: ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ रोड पर बेकाबू बस के ढाबे में घुसने के मामले में ढाबा संचालक ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गुरुवार सुबह महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस बेकाबू होकर वाहनों को टक्कर मारती हुई ढाबे में घुस गई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ढाबा संचालक सोनू कुमार और भोजवीर सिंह ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बस मालिक को नोटिस भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।


