ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडापिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया

पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया

नोएडा। सवंाददात

पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSat, 15 Sep 2018 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना फेज थ्री के एक गांव में पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ नशे में दुष्कर्म किया। आरोपी ने विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से संभल निवासी आरोपी पिता परिवार के साथ नोएडा के एक गांव में रहता है। गुरुवार रात वह शराब पीकर घर आया था। आरोपी ने पत्नी के साथ गाली-गलौज की। इससे पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात 12 बजे पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिस कारण मां को घटना का पता नहीं चल सका। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह बेटी की तबीयत बिगड़ी तो मां ने उससे पूछताछ की। बेटी ने मां को आपबीती सुना दी। इसके बाद जब मां ने पिता से घटना के बारे में पूछा तो आरोपी ने पूरे परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी ने पत्नी और बेटी को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह शनिवार को मां बेटी को लेकर फेज थ्री थाने पहुंची। पीड़िता ने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें