सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहे 377 लोग पकड़े
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेटर नोएडा जोन की पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा जोन की पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 48 घंटे में 377 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इससे नशा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा। ग्रेटर नोएडा जोन के जेवर, रबूपुरा, दनकौर, ईकोटेक वन, बीटा दो, नॉलेज पार्क व दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 48 घंटे में 377 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब, हुक्का वह अन्य नशे का सेवन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान नशा करने वाले लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब, हुक्का अथवा अन्य नशे का सेवन न करे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


