
भाई दूज पर बहनों के लिए रोडवेज ने उतारीं 305 बसें
संक्षेप: -आज भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा, बसों में भारी भीड़ रहने की आशंका
नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। भाईदूज पर गुरुवार को बहनों के लिए रोडवेज ने 305 बसें सड़कों पर उतार दी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसें 600 से ज्यादा अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसमें लखनऊ और बरेली के अलावा सभी रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगेंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो की 188 बसें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार 18, 19 और 20 अक्तूबर को सभी बसें रूट पर थी और भीड़ के कारण अतिरिक्त फेरे लगा रही थी। 21 और 22 अक्तूबर को यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बसों के फेरों में 40 फीसदी तक की कमी आई थी लेकिन भैय्या दूज पर एक बार फिर से सभी बसें सड़कों पर होंगी और अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि लखनऊ और बरेली के लिए बसें अतिरिक्त फेरे नहीं लगाएंगी। इन रूट पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, चंदौसी, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा समेत अन्य रूटों पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। उन्होंने कहा कि डिपो से पहली बस की सेवा सुबह पांच बजे हैं लेकिन यात्री यदि इससे पहले पहुंचे तो बसें रूट पर उतार दी जाएंगी। हर साल बड़ी संख्या में यात्री बसों में करते हैं सफर भैय्या दूज पर बसों में हर साल बड़ी संख्या में यात्री बसों में सफर करते हैं। बीते साल करीब 40 हजार यात्रियों ने बसों में सफर किया था। यह स्थिति तब थी जब नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में बसों की संख्या 268 थी। डिपो में बसों की संख्या अब ज्यादा है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में और इजाफे की संभावना है। डिपो की सभी बसें साधारण हैं नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की सभी बसें साधारण व सीएनजी से चलने वाली हैं। डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं लेकिन इनमें लंबी दूरी पर स्थित शहरों के लिए बस सेवा शामिल नहीं है। इनमें से सभी रूट की बसों में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वेबसाइट upsrtc.up.gov.in टिकट बुक करने की सुविधा है। डिपो में वातानुकूलित बसों की सुविधा नहीं है। अन्य डिपो की वातानुकूलित बसें नोएडा डिपो होकर निकलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, लखनऊ और गोरखपुर के लिए बस सेवा शामिल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




