जिले में 3.60 लाख मतदाताओं के नाम कटे
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। प्रशासन ने जिलेभर के राजनीतिक दलों और 743 मतदान केंद्रों पर सूची उपलब्ध कराई

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले की मतदाता सूची से करीब 3.60 लाख मतदाताओं के नाम कट गए। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। साथ ही, विधानसभा वार मतदाता सूची सभी राजनैतिक दलों समेत समस्त 743 मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई दी। जहां पर मतदाता एक सप्ताह तक सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। जिले में चार नवंबर 2025 को एसआईआर की शुरुआत हुई थी। करीब 1868 बीएलओ ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए। लोकसभा चुनाव के तहत जिले में कुल 18,65,673 मतदाताओं पर सर्वे किया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना पत्र बांटे, लेकिन कुल 15,05,082 यानी 80.65 प्रतिशत फॉर्म ही जमा हुए, जबकि करीब 3,60,591 यानी 19 प्रतिशत मतदाताओं को (अनुपस्थित, स्थानारिंत व मृत) श्रेणी में रखा गया।
इन सभी को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। बाहर हुए मतदाताओं में 2003 का विवरण न देने वाले भी शामिल हैं।अधिकारियों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में वर्ष 2025 के आधार पर अनुमानित जनसंख्या करीब 27.56 लाख है। इतनी जनसंख्या के आधार पर 27 अक्टूबर 2025 तक गौतमबुद्ध नगर में कुल मतदाताओं की संख्या 18.65 लाख थी, जबकि छह जनवरी 2026 तक एसआईआर का पहला ड्राफ्ट जारी होने के दौरान मतदाताओं की संख्या 14.18 लाख थी। अंतिम सूची प्रकाशन का समय बढ़ने के बाद काफी मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा किए। अब 10 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15.05 लाख हो गई है। डीएम मेधा रुपम ने इस मामले में राजनैतिक दलों के साथ बैठक भी की। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, कार्यालय प्रभारी अनूप तिवारी, बसपा जिला महासचिव राजकुमार गुर्जर, विधानसभा संयोजक मुकेश राठी, विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष परशुराम चौधरी, दिलदार अंसारी तथा सीपीआईएम के प्रभारी मुकेश कुमार शामिल रहे।---पता परिर्वतन फॉर्म सबसे ज्यादा निरस्त हुएजिला प्रशासन के मुताबिक एसआईआर में सबसे ज्यादा फॉर्म-8 (पता परिवर्तन) निरस्त किए गए। तीनों तहसीलों में फॉर्म-8 के लिए 41,640 मतदाताओं ने आवेदन किया, इनमें 34,788 फॉर्म स्वीकार किए गए, जबकि 6,852 फॉर्म को निरस्त कर दिया गया। इसी तरह से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 76,044 मतदाता ने फॉर्म-6 के तहत आवेदन किया। प्रशासन ने 73,124 फॉर्म स्वीकार किए, जबकि 2,920 मतदाताओं के फॉर्म निरस्त कर दिए। फॉर्म-6ए के लिए प्रवासी भारतीय ने 109 फॉर्म जमा किए। इनमें 43 स्वीकार हुए, जबकि 66 निरस्त कर दिए गए। वहीं, फॉर्म में नाम हटवाने के लिए 7,303 मतदाताओं ने फॉर्म जमा किए। इनमें से 5570 के आवेदन स्वीकार किए, जबकि 1733 निरस्त हो गए।---जिले में मतदान केंद्रों की संख्याविधानसभा- केंद्रनोएडा- 233दादरी- 303जेवर- 207कुल- 743---जिले में मतदेय स्थल की संख्याविधानसभा- मतदेय स्थलनोएडा- 811दादरी- 794जेवर- 419कुल- 2024---इस प्रकार हो रहा एसआईआरकार्य- दिनांकशुभारंभ 4 नवंबरगणना अवधि- 26 दिसंबरमतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी- 6 जनवरीदावों एवं आपत्तियां- 6 फरवरी तकनोटिस चरण (जारी, सुनवाई व सत्यापन)- 27 फरवरीमतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच- 6 मार्चअंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन - 10 अप्रैल---कोट:एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल 3.60 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। सभी 743 बूथों और राजनैतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है। केंद्रों पर नाम चेकिंग के लिए सूची एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी।-मेधा रुपम, जिलाधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


