युवक ने फंदा लगाकर जान दी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। छलेरा गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक दीपक ने शुक्रवार सुबह पंखे से

युवक ने फंदा लगाकर जान दी

नोएडा। छलेरा गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक दीपक ने शुक्रवार सुबह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि 22 वर्षीय दीपक छलेरा गांव में परिवार के साथ रहता था। जिस समय घर पर कोई नहीं था, उसी समय उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अभी तक इस संबंध में शिकायत नहीं दी है। आसपास से लोगों से पता करने पर मालूम हुआ कि युवक बीते कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान था।

इसीलिए वह तनाव में रहता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।