अमरनाथ यात्रा के लिए 211 के मेडिकल प्रमाण पत्र बने
नोएडा, राजेश शर्मा। अमरनाथ यात्रा के लिए 211 श्रद्धालुओं के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए गए। इन श्रद्धालुओं

नोएडा। अमरनाथ यात्रा के लिए 211 श्रद्धालुओं के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए गए। इन श्रद्धालुओं की गुरुवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सहूलियत के लिए जिला अस्पताल में अलग से काउंटर बनाया गया है। साथ ही अलग से विशेषज्ञों की टीम भी इनकी स्वास्थ्य जांच कर रही है। स्वास्थ्य जांच के बाद उनके प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। इनके अलावा जिला अस्पताल में 3324 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया। इनमें से 2202 ने आभा स्कैन के माध्यम से पर्चा बनवाया।
अस्पताल में 12 मरीजों का नेत्र ऑपरेशन किया गया। पांच मेडिको लीगल किए गए। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि प्रत्येक दिन तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। सबसे अधिक मरीज फिजिशियन के पास आते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


