Noida News: 17 वर्षीय किशोरी लापता

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव से 17 वर्षीय किशोरी

Noida News: 17 वर्षीय किशोरी लापता

Noida News: नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत कर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में गणेश दास ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं और वर्तमान में परिवार के साथ रोहिल्लापुर गांव में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी रिया कुमारी 11 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली।

पिता के मुताबिक किशोरी जाते समय काले रंग का टॉप और काले-सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहने थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम गठित है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: 17 वर्षीय किशोरी लापता