Hindi NewsNcr NewsNoida News17-Year-Old Dev Karan Awarded at Young Activist Summit for Reviving Ponds

तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए देव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलेगा

नोएडा के 17 वर्षीय देव करन को यंग एक्टविस्ट समिट (वाईएएस) सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें तालाबों को पुनर्जीवित करने और तकनीक आधारित जल संरक्षण के लिए 20 नवंबर को स्विट्जरलैंड के जेनेवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 11 Oct 2025 10:08 PM
share Share
Follow Us on
तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए देव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलेगा

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर के 17 वर्षीय देव करन को यंग एक्टविस्ट समिट (वाईएएस) सम्मान के लिए चुना गया है। दो दिन पहले यह घोषणा की गई। उन्हें तालाबों को पुनर्जीवित करने और तकनीक आधारित जल संरक्षण के लिए यह सम्मान 20 नवंबर को स्विटजरलैंड के जेनेवा में दिया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी दो दिन पहले संस्था की वेबसाइट पर जारी की गई। संयुक्त राष्ट्र संघ समर्थित यंग एक्टविस्ट समिट के लिए अलग-अलग देशों के पांच लोग चुने गए हैं। देव करन ने बंबावड़ स्थित तालाब को पुनर्जीवित करने का काम किया। साथ ही कई अन्य तालाबों के लिए भी काम कर रहे हैं।

डीपीएस नोएडा का यह छात्र पोंडोरा संस्था से जुड़ा हुआ है। यह सह संस्थापक हैं, जिससे स्कूली बच्चे जुड़े हुए हैं। यह ऐसी संस्था है जो गांवों को आईटी-आधारित सेंसर और मोबाइल उपकरणों का उपयोग करके उनकी जल गुणवत्ता की निगरानी करने में मदद करता है। देव करन पारंपरिक तालाबों को पुनर्जीवित करते हैं। पोंडोरा के माध्यम से देव और उनकी टीम छात्रों को तालाब राजदूत के रूप में प्रशिक्षित करते हैं। स्थानीय तालाबों की देखभाल के लिए ग्राम समितियों के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने जल गुणवत्ता की निगरानी के लिए खुद से सेंसर और एक मोबाइल ऐप विकसित किया है। देव करन बताते हैं कि पोंडोरा का लक्ष्य प्रत्येक तालाब के माध्यम से जलीय पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा करना है। स्थानीय छात्रों को जोड़कर होता है काम देव करन तालाबों को पुनर्जीवित करने के काम के लिए स्थानीय स्कूली छात्रों को भी इस कार्य से जोड़ते हैं। उन्हें इन कार्यों के बारे में बताते हैं और प्रशिक्षित करते हैं। इन कार्यों से पहले डीएम से अनुमति लेनी होती है। ताकि सरकारी विभागों की मदद मिल सके। ग्राम पंचायत आदि को भी इन कार्यों के लिए जोड़ा जाता है। भविष्य में भी देव करन कई तालाबों के पुनर्जीवित करने की तैयारी कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।