
स्वास्थ्य बीमा की शिकायतें ज्यादा आईं
संक्षेप: बीमा लोकपाल दिवस -80 प्रतिशत मामलों में पीड़ित के पक्ष में आ रहा निर्णय -कल
नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-15 नयाबांस स्थित बीमा लोकपाल दफ्तर का मंगलवार को 11वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में लोगों को बीमा लोकपाल के तहत दिए जाने वाले तमाम अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि सबसे ज्यादा शिकायतें स्वास्थ्य बीमा की आ रही हैं। लोकपाल दिवस के अवसर पर बताया गया कि निर्धारित समय पहले ही मामलों को निस्तारण किया जा रहा है। 80 प्रतिशत से अधिक मामले पीड़ित पक्ष में ही आ रहे हैं। बीमा लोकपाल दफ्तर पर मंगलवार सुबह 11 बजे लोकपाल दिवस समारोह शुरू हुआ। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके बाद ऑनलाइन स्क्रीन पर आईआरएडीआई के चेयरमैन अजय सेठ ने संदेश दिया। इसके बाद ऑनलाइन ही स्क्रीन से चंडीगढ़ की बीमा लोकपाल, जोकि नोएडा के बीमा लोकपाल का अतिरिक्त कार्यभार देख ही अलका झा ने संदेश दिया। लोकपाल दिवस के अवसर पर बताया गया कि सबसे ज्यादा शिकायतें स्वास्थ्य बीमा की आ रही है। वर्ष 2024-25 में स्वास्थ्य बीमा की ही एक ही नामी निजी कंपनी की साढ़े चार सौ शिकायतें आई है। बीमा लोकपाल दफ्तर के सचिव संजय कुमार राय ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा की लगाकार शिकायतें बढ़ती जा रही है। इसके बाद जीवन बीमा की शिकायतें आ रही है। बीमा लोकपाल दफ्तर के सचिव संजय कुमार राय ने बताया कि नोएडा में चले रहे बीमा लोकपाल को 11 वर्ष हो गए है। इन 11 वर्षों में करीब 20 हजार शिकायतें आई है। इन सभी शिकायतों का निर्धारित समय 90 दिनों में निस्तारण किया जा रहा है। 80 प्रतिशत से अधिक आदेश पीड़ित बीमा धारक के पक्ष में आ रहे हैं। सचिव संजय कुमार राय ने बताया कि बीमा लोकपाल दिवस के अवसर पर लोगों को तमाम अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। पीड़ितों की शिकायतें ऑनलाइन भी ली जा रही है। ऐसे में शिकायतें का ऑनलाइन ही सुनवाई करके निस्तारण भी किया जा रहा है। नोएडा के बीमा लोकपाल दफ्तर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिले और पूरा उत्तराखंड प्रदेश आता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




