नोएडा में आंधी-तूफान का तांडव: भरभराकर गिरी दीवार, बिहार के युवक की दर्दनाक मौत
नोएडा में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान से पेड़ और खंभे उखड़कर गिरने लगे। इसी दौरान एक निर्माणधीन दीवार गिरी जिससे बिहार का युवक घायल हो गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार को आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिर गए। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ जगहों पर तो दीवार और रेलिंग भी गिर गईं। तेज आंधी ने थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत निर्माण कार्य के दौरान बिहार के एक युवक की भी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक आंधी और तेज हवा के दौरान निर्माणाधीन दीवार से ईंट गिरकर युवक के सिर पर जा गिरी। इसके बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान रंजीत पुत्र सहदेव मंडल, निवासी हसनगंज, मुंगेर (बिहार) के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 45 साल थी। जानकारी के अनुसार सिर पर ईंट लगने के बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। परिवार के सदस्य युवक को अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही
नोएडा फिल्म सिटी एरिया में भी कई जगह पेड़ गिरे हैं। सेक्टर-16 और सेक्टर-14 समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सेक्टर-14ए के में एक फ्लाईओवर के पास ही पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरा जिससे जाम की स्थिति बन गई। गाड़ियों के ऊपर भी पेड़ गिरे हैं। वहीं तेज आंधी के वजह से ग्रेटर नोएडा में कई अन्य स्थानों पर भी नुकसान हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नोएडा में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
बीते महीने ही बाइक सवार के ऊपर गिरा था खंभा
बीते महीने 16 मई को नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान एक बिजली का खंभा गिरने से एक युवक की जान चली गई थी। युवक की पहचान 22 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई थी। विशाल एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार थे तभी खंभा अचानक उनपर आग गिरा। इस दौरान विशाल और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में ईलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई थी जबकि उनका साथी बच गया।
आंधी-तूफान के दौरान न करें ये गलती
खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीच, मोबाइल टावरों और ऊंची इमारतों के नीच ठहरने से बचें। हाईटेंशन तारों, बिजली के खंभों, कंटीले तारों और पोखरों से भी दूर रहना चाहिए। आंधी-तूफान की स्थिति में अगर बेदह जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


