बंगाल चुनाव का 'साइड इफेक्ट', नोएडा की सोसाइटी में कामवालियों की चांदी; कैसे?

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

चुनाव के बाद यहां एक सोसाइटी में घरेलू कामगार काम के बदले काफी ज्यादा पैसों की मांग कर रहे हैं। नोएडा के एक निवासी ने एक वायरल पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी सोसाइटी के अंदर बंगाल चुनाव के बाद के संकट कामगारों की हाई डिमांड का जिक्र किया है।

बंगाल चुनाव का 'साइड इफेक्ट', नोएडा की सोसाइटी में कामवालियों की चांदी; कैसे?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है तो टीएमसी सत्ता से बेदखल हुई है। बंगाल चुनाव का असर टीएमसी और पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी के भविष्य पर क्या असर डालेगा ये तो वक्त ही बताएगा मगर इस चुनाव का असर नोएडा की एक सोसाइटी पर जरूर पड़ता दिख रहा है। चुनाव के बाद यहां एक सोसाइटी में घरेलू कामगार काम के बदले काफी ज्यादा पैसों की मांग कर रहे हैं। नोएडा के एक निवासी ने एक वायरल पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी सोसाइटी के अंदर "बंगाल चुनाव के बाद के संकट" कामगारों की हाई डिमांड का जिक्र किया है।

एक्स यूजर विक्रांत कुमार ने बताया कि उनकी रेजिडेंशियल सोसाइटी में बड़ी संख्या में घरेलू कामगार, जो मूल रूप से बंगाल के हैं, वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए कुछ दिनों के लिए अपने गृह राज्य चले गए थे। उन्होंने लिखा कि उनके चले जाने से सोसाइटी में अप्रत्याशित रूप से घरेलू कामगारों की कमी हो गई। घरेलू कामगारों की डिमांड बढ़ी तो उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे देश के अन्य हिस्सों से आए घरेलू कामगार कथित तौर पर काफी ज्यादा पैसा मांग रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने सामूहिक रूप से अपनी दरें बढ़ा दीं।

वायरल पोस्ट में बताया गया है कि 'नोएडा में मेरी सोसाइटी एक अनोखे 'बंगाल-चुनाव-बाद' के संकट से जूझ रही है। कामगारों का एक बड़ा हिस्सा वोट डालने बंगाल चला गया। इस बीच यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की स्थानीय कामगारों ने इसे 'जीवन में एक बार मिलने वाला' बाजार अवसर समझा और रेट बढ़ा दिए। वे कह रहे हैं कि पैसे बढ़ाओ वरना हम भी चले जाएंगे।'

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है तो टीएमसी सत्ता से बेदखल हुई है।

वायरल पोस्ट में कुमार ने बताया कि उनकी सोसाइटी का व्हाट्सएप ग्रुप अचानक बढ़ी हुई सैलरी की मांग को लेकर पूरी तरह "हड़कंप" में है। नोएडा के इस निवासी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'लोग कामवालियों की महंगाई पर ऐसे चर्चा कर रहे हैं जैसे आरबीआई की कोई बड़ी मीटिंग चल रही हो। खैर बंगाली कामगार की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि मार्केट रेट पहले ही बढ़ चुके हैं।'

वहीं अब सोसाइटी में रहने वाले लोग अपार्टमेंट मालिकों के संघ (AOA) से मांग कर रहे हैं कि पूरी सोसाइटी के लिए मेड सर्विस के रेट तय किए जाएं। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने अपने हक के लिए आवाज उठाने पर काम करने वालों की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत बताया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।