नोएडा-गाजियाबाद वाले हो जाएं अलर्ट! वीकेंड पर तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग की चेतावनी
नोएडा और गाजियाबाद में इस वीकेंड मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दोनों जिलों के लिए इस वीकेंड तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आईएमडी ने गुरुवार को शुक्रवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफानी की संभावना जताई गई है।
गुरुवार को कितना था तापमान?
आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को हुई थी बारिश
बुधवार शाम को दोनों जिलों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ बारिश दर्ज की गई थी जिससे कुछ इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिली थी। वहीं अब वीकेंड के दौरान आईएमडी के 'ऑरेंज' अलर्ट और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (फाइनेंस एंड रेवेन्यू) अंजनी कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे तूफान और ओलावृष्टि की दौरान सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि ‘लोग मौसम की जरूरी अपडेट लेते रहें और खराब मौसम के दौरान जरूर हो तभी घर से बाहर निकलें। पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारतों से दूर रहें। इसके अलावा बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों के पास न खड़े हो। तूफान की स्थिति में पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी बचें। भारी बारिश या ओलावृष्टि के दौरान खेतों न जाएं।’
नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव
स्काइमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने बताया है कि 'हिमालयी इलाके में एक नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जबकि उससे सटे मैदानी इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में है। इस वजह से 13 जून तक कई इलाकों में धूल भरी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश का दौरा जारी रह सकता है। 14 जून तक तापमान में गिरावट होगी और फिर अगले हफ्ते की शुरुआत में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर न जाने की संभावना है।'
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


