नोएडा फ्लावर शो: 'केदारनाथ मंदिर' के दर्शन, डेट, टिकट और रूट से लेकर जानें सबकुछ
फूलों से ही डमरू और त्रिशुल भी बनेगा जिनकी ऊंचाई तीन फीट तक होगी। वहीं नंदी की भी रेप्लिका बनाई जाएगी। वहीं करेले से 6 फीट ऊंचे हाथी की रेप्लिका बनाई जाएगी। वहीं पाथवे को आकर्षक बनाने के लिए पहली बार साइड बास्केट का इस्तेमाल होगा।

नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन होने जा रहा है। सेक्टर-33ए के निकट शिल्पहाट शिवालिक पार्क में आयोजित होने वाले फ्लावर शो में कई प्रजातियों के फूल और पौधे देखने को मिलेंगे। वहीं इसबार शो का मुख्य द्वारा सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा क्योंकि ये केदारनाथ मंदिर की थीम पर बनने जा रहा है। मुख्य द्वारा को फूलों से बनाया जाएगा जो कि 40 फीट ऊंचा होगा। रेप्लिका के निर्माण के लिए बेंगलुरू, पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों से फूलों को मंगवाया गया है। केदारनाथ रेप्लिका को गुलाब की भी कई प्रजाति के फूलों से सजाया जाएगा।
फूलों से ही डमरू और त्रिशुल भी बनेगा जिनकी ऊंचाई तीन फीट तक होगी। वहीं नंदी की भी रेप्लिका बनाई जाएगी। वहीं करेले से 6 फीट ऊंचे हाथी की रेप्लिका बनाई जाएगी। वहीं पाथवे को आकर्षक बनाने के लिए पहली बार साइड बास्केट का इस्तेमाल होगा। यही नहीं कई दूसरे प्रवेश द्वार भी फूलों से सजाए जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले साल फ्लावर शो काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम पर आयोजित हुआ था।
मनोरंजन का भरपूर ख्याल
इवेंट देखने आए लोगों के खान-पान का भी विशेष ध्यान रखा गया। एक जगह ऐसी रखी गई है जहां पर अलग-अलग तरह के फूड आइटम होंगे। 60 से ज्यादा नर्सरी भी होगी जिसमें बच्चे से लेकर बड़े तक का मनोरंजन होगा। ज्यादा से ज्यादा लोग फ्लावर शो देखने पहुंच सकें इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने तय किया है कि प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
फ्लावर शो देखने कैसे पहुंचे?
नोएडा के सेक्टर-33ए के निकट शिल्पहाट शिवालिक पार्क पहुंचने के लिए अगर आप मेट्रो की ब्लू लाइन के जरिए आ रहे हैं तो सेक्टर-32 सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक है। यहां मेट्रो से उतरकर ई-रिक्शा के जरिए शिल्प हाट के सामने उतर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



