Hindi Newsएनसीआर Newsनोएडाnational level art and culture competition organised at Swarbharati Kala Kendra by Grape Design Institute Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय स्तर की कला और संस्कृति प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय स्तर की कला और संस्कृति प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुन मायवुड्स स्थित ग्रैप डिजाइन संस्थान द्वारा स्वरभारती कला केंद्र में राष्ट्रीय स्तर की कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Jan 27, 2026 11:38 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुन मायवुड्स स्थित ग्रैप डिजाइन संस्थान द्वारा स्वरभारती कला केंद्र में राष्ट्रीय स्तर की कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य, गायन, संगीत, चित्रकला एवं कला प्रदर्शनी जैसी विभिन्न विधाओं में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता के परिणामों में नृत्य विधा में डी क्रू को प्रथम स्थान, गायन में मयंक तथा चित्रकला में लावण्या को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों को द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पूजा सिंह गंगानिया रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती एकता सोनी (प्रधानाचार्य, सैफायर इंटरनेशनल स्कूल) एवं श्रीमती प्रियंका सागर महेश्वरी उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार कृष्ण, रिचा गुप्ता और एकता गुप्ता शामिल रहे।

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का सफल संचालन ग्रैप डिजाइन संस्थान की संस्थापक विजेता श्रीवास्तव एवं निदेशक केवीके श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन साक्षी के मट्टो और गौरी शर्मा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। आयोजन की सफलता में संस्थान की टीम के साथ-साथ नेहा, स्वाति, दीपाली एवं अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा। यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल प्रतियोगिता रहा, बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मंच बनकर उभरा।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।