नोएडा में कितना है एलपीजी का स्टॉक? सिलिंडर सप्लाई पर प्रशासन ने दी अहम जानकारी, डीएम की अधिकारियों संग मीटिंग
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मेधा रूपम ने इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियों के प्रतिनिधियों संग एक मीटिंग भी की है। इस मीटिंग में एलपीजी सप्लाई की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई।

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बुधवार को एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई पर निगरानी कड़ी कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर भी सख्त एक्शन लेने की बात कही है। राज्य के कुछ हिस्सों में एलपीजी सिंलिंडर की कमी की अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद यह कदम उठाया गया है।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मेधा रूपम ने इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियों के प्रतिनिधियों संग एक मीटिंग की है। इस मीटिंग में एलपीजी सप्लाई की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एलपीजी सप्लाई में बाधा न आए इसे सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि प्रशासन ने आपूर्ति विभाग को एलपीजी एजेंसियों में नियमित निरीक्षण करने और स्टॉक रजिस्टरों के वेरिफिकेशन करने के भी निर्देश दिए हैं।
कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए
अधिकारियों ने बताया कि गैस एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा इसके साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से एलपीजी सिलेंडर को बढ़ी हुई कीमतों पर बेचने की किसी भी कोशिश पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिल प्रशासन की ओर से मीटिंग में कहा गया है कि ‘हमने एलपीजी सप्लाई की स्थिति का आकलन किया और पाया कि किसी भी तरह की कमी नहीं है। डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।’
कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने आगे कहा, 'सिलेंडरों की जमाखोरी करने, उपभोक्ताओं के बीच दहशत पैदा करने या कालाबाजारी करने की किसी भी कोशिश पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। भीड़भाड़ को रोकने और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए लिए पुलिस को गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के आसपास सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मीटिंग में ये कंपनियां थीं शामिल
गौरतलब है कि इस बैठक में एलपीजी एजेंसी संचालकों के साथ-साथ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अधिकारी भी शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


