काम की बात: नोएडा: भीषण गर्मी से पहले लगाए जा रहे 55 ट्रांसफार्मर, सेक्टर 22 से हुई शुरुआत; मजबूत होगा बिजली नेटवर्क
ट्रांसफार्मर लगाने का काम सेक्टर 22 से शुरू किया गया है जो कि शहर के सबसे ज्यादा आबादी वाले इलाके में से एक है और यहां अक्सर ओवरलोडिंग की समस्या देखने को मिलती है।

नोएडावासियों को भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई और ओवरलोड से संबंधित परेशानी कम करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में 400 kV के 55 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन ने बुधवार से ट्रांसफार्मर लगाने का काम भी शुरू कर दिया है और अगले दिन के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नोएडा में करीब 4 लाख 70 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा।
सेक्टर 22 से शुरुआत हो चुकी
जिले में स्काडा योजना के तहत बिजली ढांचे के विकास का कार्य किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है उनमें सेक्टर 22, 23, 26, 55 और 63 शामिल हैं। इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर लगाने का काम सेक्टर 22 से शुरू किया गया है जो कि शहर के सबसे ज्यादा आबादी वाले इलाके में से एक है और यहां अक्सर ओवरलोडिंग की समस्या देखने को मिलती है।
जिले भर में 500 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे
इन ट्रांसफार्मर को रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रीयल एरिया में भी लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि विभाग 2027 तक शहर में बिजली नेटवर्क को मजबूत करने और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जिले भर में 500 नए ट्रांसफार्मर लगा रहा है।
लोगों को बिना रुकावट बिजली मिलेगी
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि विभाग की सबसे पहली कोशिश यह है कि लोगों को बिना रुके बिजली मिले। इसके लिए जिले में नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं और पूरे बिजली सिस्टम को सुधारने का काम चल रहा है।
उन्होंने बतायाा कि 'ट्र के साथ-साथ 'अर्थिंग' का काम भी तुरंत किया जा रहा है ताकि हादसे के दौरान अनहोनी से बचा जा सके। विभाग का लक्ष्य है कि गर्मी शुरू होने से पहले सारा काम पूरा हो जाए ताकि लोगों को बिजली कटौती से परेशानी न हो।'
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


